नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ की शुरुआत करने के बाद पहाड़गंज के आंबेडकर स्कूल में पहुंचे. इस दौरान उनके काफिले के लिए कोई सेक्योरिटी रूट तय नहीं किया गया था, तो वह इस जाम में भी फंसे. स्कूल पहुंचकर पीएम मोदी ने वहां झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी साथ रहे. उन्होंने उनसे बातचीत भी की और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया.
बता दें कि शनिवार सुबह ही पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ की शुरुआत की. इसके बाद वह दिल्ली के पहाड़गंज स्थित सरकारी स्कूल में पहुंचे. इस दौरान उनके काफिले के लिए कोई भी सेक्योटिरी रूट निर्धारित नहीं किया गया था. ऐसे में उन्हें रास्ते में जाम में फंसकर वहां जाना पड़ा.