मुजफ्फरपुर: जिले में बालाजी परिवार के द्वारा निशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक,मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, बाय क्रिएशन के टीम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वहीं बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि लगभग 500 पुरुष और 100 महिला टीम के साथ बालाजी परिवार के सदस्य तन मन से बाबा गरीबनाथ में जलाभिषेक के लिए आए कांवरिया बंधु की सेवा में लगे हुए है।

शिविर में आने वाले कावड़िया बंधुओ के लिए ठंडा पानी, गर्म पानी, चाय, बिस्किट , मेडिकल दवा, भोजन, आदि का उत्तम प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही ठहरने की भी उचित व्यवस्था की गई है। आगे संगरक्षक सुनील ठाकुर ने ने बताया कि 17 वर्षों से बालाजी परिवार समर्पण भाव से सेवा करती आई और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान मेयर निर्मला साहू भी कावड़ियों की सेवा करती दिखीं। मौके पर विकास कुमार, आयुष राज , शुभम कुमार सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।











