बिहार में मॉनसून ने बदला का मिजाज, इन जिलों में तेज बारिश और ठनका का अलर्ट जारी

मॉनसून की बेरूखी झेल रहे बिहार में मौसम ने करवट ली है। राज्य में भारी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर को तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी कर पटना, वैशाली, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय जिले के कुछ हिस्से में तेज बारिश के जताए हैं। इन जिलों के कुछ हिस्सों में वज्रपात यानी ठनका गिरने का भी खतरा है, ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। मौसम बदलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों के मायूस चेहरों पर भी रौनक आएगी। बता दें कि बिहार में बीते 13 जुलाई से झमाझम बारिश नहीं हुई है।

Bihar Monsoon Update Monsoon stopped as soon it entered Bihar rain in  Seemanchal and North heatwave in Patna and South bihar - Bihar Monsoon  Update: बिहार में घुसते ही रुक गया मॉनसून,पटना मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में भारी बारिश का दौर फिर से शुरू होने जा रहा है। गया, नवादा और औरंगाबाद जिले में कुछ एक जगहों पर गुरुवार को तेज बूंदाबांदी की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, शुक्रवार को अररिया, किशनगंज और सुपौल जिले में भारी बारिश की चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक दिन पहले बुधवार को बक्सर, नालंदा, दरभंगा, सुपौल, पटना, रोहतास, सीवान, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, पूर्वी चंपारण, सारण और नवादा जिले में बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के भीतर बक्सर में सर्वाधिक 190 मिलीमीटर पानी गिरा। हालांकि, अभी तक राज्य भर में बारिश का औसत सामान्य से 35 फीसदी नीचे है, जो कि चिंताजनक है। अब तक बिहार में 512.9 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन 333 मिलीमीटर पानी ही गिरा है। ऐसे में कई जिलों में सुखाड़ की स्थिति बन रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूरे बिहार में अगले हफ्ते से भारी बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। इससे बारिश की राह देख रहे किसानों को राहत मिलेगी। साथ ही बीते 18 दिनों से झमाझम बारिश न होने से राज्य भर में उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। अगले दो-तीन दिन में अधिकतर जिलों में तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading