मुजफ्फरपुर के लाल का कमाल, इंटरनेशनल अवॉर्ड से हुए सम्मानित

मुजफ्फरपुर : कोलकाता में ख्वाब फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड में वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुजफ्फरपुर के रजनी रंजन को सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रजनी रंजन मूल रूप से ब्रह्मपुरा मुजफ्फरपुर के निवासी हैं।

जो मुज़फ्फरपुर दूरदर्शन केंद्र में वीडियो एडिटर के रूप में कार्यरत हैं तथा विगत कई वर्षों से मां नरदेवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भी अपनी बेहतरीन सेवा प्रदान कर रहे हैं। वही मां नर देवी प्रोडक्शन के डायरेक्टर संतोष कुमार को अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

इसके लिए रजनी रंजन ने ख्वाब फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष मुन्ना कुमार एवं स्टेट प्रेसिडेंट नीरज सिन्हा को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज इंटरनेशनल युथ कांफ्रेंस में शामिल होने तथा सम्मनित होने पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। वहीं मां न देवी प्रोडक्शन के डायरेक्टर है संतोष कुमार ने भी रजनी रंजन को शुभकामना दी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.