बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

पटना. बिहार में एक बार फिर से बारिश का असर देखने को मिल रहा है. जिससे कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज शनिवार को कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा और औरंगाबाद जिले में अति भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.

भारी वज्रपात की चेतावनी: मौसम को देखते हुए बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के डीएम को भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट पर रहनेको कहा है.

अभी आने वाले 4 दिनों तक तेज बारिश का असर देखने को मिलेगा. आपदा प्रबंधन विभाग ने वज्रपात को लेकर लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है. वहीं कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट है.

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग के अनुसार आज पटना, भोजपुर, लखीसराय, बांका, मुंगेर, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. बता दें कि 1 अगस्त से ही कई जिलों में बारिश होने और तापमान मे गिरावट देखने को मिल रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.