बाबा गरीबनाथ सेवा समिति दर्शानिया धर्मशाला में निशुल्क शिविर का आयोजन, पांच किमी तक लगा रहा भक्तों का तांता

मुजफ्फरपुर कफेन स्तिथ बाबा गरीबनाथ सेवा समिति दर्शानिया धर्मशाला में निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है। बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कावड़िया बंधु के ठहरने के लिए यहां विशेष सुविधा की गई है। 

तीसरी सोमवारी पर कांवरियों की भीड़ इतनी थी कि पांच किमी तक तांता लगा रहा। इस दौरान सेवा शिविर के सभी सदस्य भी काफी सहयोग करते दिखे। 

वहीं इस शिविर के सदस्य वशिष्ट नारायण ने बताया कि सालों से वह कावड़ियों की सेवाकरते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि तीसरी सोमवारी को लेकर भक्तों की काफी भीड़ देखी जा रही है।  लाखों की संख्या में लोग बाबा गरीबनाथ के दर्शन को पहुंच रहें हैं। 

इस शिविर में जहां भंडारे में कावड़ियों के लिए दवा, ठंडा-गर्म पानी, चाय, बिस्किट, दवा सहित कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं शनिवार की रात्रि से लेकर रविवार तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। साथ ही भक्तों के लिए भंडारे एवं भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया है। 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.