मुजफ्फरपुर: एमडीडीएम में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सेमिनार एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मंगलवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग एवं स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में ” विश्व स्तनपान सप्ताह” के अंतर्गत ” अंतर को कम करना : सभी के लिए स्तनपान समर्थन ” विषय पर सेमिनार एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

साथ ही ” Community Nutrition And Health ” नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।  जिसकी लेखिका संयुक्त रूप से डा. कुसुम कुमारी एवं डा. सरिता कुमारी हैं। सभा की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन ने किया। जहां उन्होंने कहा कि माँ के दूध का कोई विकल्प नहीं है। माँ का दूध धरती पर शिशु के लिए अमृत की पहली खुराक है, यह जिआवन रक्षक है।

इस दौरान सेमिनार के मुख्य वक्ता के रूप में शहर के मशहूर शिशु चिकित्सक डाक्टर अरुण शाह उपस्थित रहें । उन्होंने स्तनपान से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए संजीवनी है। साथ ही यह बताया कि किस प्रकार से माता को अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग करना चाहिए । 

वहीं पीजी विभाग की विभागाध्यक्षा डा. कुसुम कुमारी ने स्तनपान से जुड़ी वैश्विक आँकड़ों को विस्तारपूर्वक समझाया। आगे एमडीडीएम कॉलेज की गृहविज्ञान विभागाध्यक्षा डा. सरिता कुमारी ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि स्तनपान संसार के हर शिशु का जन्मसिद्ध अधिकार है तथा इसे किसी भी शिशु को वंचित नहीं किया जा सकता है। सेमिनार का मंच संचालन डॉ. कुमारी दीपमाला एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. श्वेता कुमारी ने किया।

इस कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता में एमडीडीएम कॉलेज से प्रथम स्थान – बेबी एवं रोजी खातून, द्वितीय स्थान – अंजली करण एवं किरण कुशवाहा तथा तृतीय स्थान – फरहीन एवं राजनंदिनी को मिला।

पीजी डिपार्टमेंट से प्रथम स्थान – सुषमा कुमारी (रिसर्च स्कॉलर) , द्वितीय स्थान – चंदन कुमारी एवं तृतीय स्थान – नेहा कुमारी को मिला। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली सभी छात्राओं को मेडल दिया गया। इस कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की डा. सुजाता कुमारी, सीएनडी विभाग की डा. मंजुला कुमारी, डा. नीता कुमारी, पंखुरी कुमारी एवं अनेक छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading