जमुई : 7 अगस्त से बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा पूरे बिहार में शुरू होगी, जो अलग-अलग तारीख के साथ 28 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए जमुई में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थानों का जायजा लिया गया।


जिसमें एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बारी,- बारी से सभी कोचिंग संस्थानों के अलावा होटल, विवाह भवन सहित अन्य जगहों को खंगाला। साथ ही मौजूद शिक्षक व बच्चों को कई अहम सुझाव दिए गए और बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित गड़बड़ी होने पर संख्त कार्रवाई करने की बात कही।

जहां एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे बिहार में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। जिसे लेकर जिला प्रशासन जमुई में पूरी तरह साफ, स्वच्छ और कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसे लेकर शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थान से लेकर लॉज लाइब्रेरी सहित अन्य संस्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

परीक्षा को प्रभावित करने वाले कोई भी सॉल्वर गैंग सहित कोई भी लोग एक्टिव ना रहे अगर ऐसा कोई करते हैं तो उसके ऊपर अभिलंब कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र पर दंडाअधिकारी और पुलिस पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है।

परीक्षा को लेकर केंद्रों पर धारा 144 लगाया गया है यानि चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के साथ तैयारी पूरी कर ली गई है।







