आरसीपी सिंह ने बताया ‘मिशन 2025’ के लिए क्या है पॉलिटिकल प्लान?

नालंदा: कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद खास रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जब से बीजेपी में शामिल हुए हैं, तब से राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो गए हैं. हालांकि बीच-बीच में कभी-कभार वह किसी निजी समारोह में जरूर दिख जाते हैं लेकिन पार्टी के कार्यक्रम से दूर ही रहते हैं. अब लंबे अरसे के बाद अपने गृह क्षेत्र नालंदा में नजर आए. जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उनकी भविष्य की योजना क्या है?

RCP Singh in the fray against JDU BJP is also getting support | जेडीयू के  खिलाफ मैदान में RCP Singh, भाजपा का भी मिल रहा समर्थन | Hindi News,  Bihar-jharkhand politics

पूर्व एमएलए के श्राद्धकर्म में हुए शामिल

आरसीपी सिंह जेडीयू के पूर्व विधायक स्व. राजीव रंजन के श्राद्धकर्म में शिरकत करने के लिए नालंदा के एकंगरसराय आए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व होने के कारण वह पिछले कई महीनों से दिल्ली में थे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अपने इलाके को त्याग दिया है.

उन्होंने कहा कि अब मैं फिर से बिहार घर आ गया हूं और अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए अब तक 24 जिलों में घूम चुका हूं.

क्या विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे आप?

आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरा दायित्व सिर्फ एनडीए को सत्ता में लाना है और इसको लेकर में पूरी तरह से लग चुके हैं, ताकि एनडीए को विधानसभा चुनाव में सफलता मिले. वहीं, विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़वाता हूं, खुद चुनाव नहीं लड़ता हूं. उन्होंने कहा कि हमेशा वह राज्यसभा के मेंबर रहे थे, इसलिए चुनावी राजनीति में उनकी कोई विशेष रूचि नहीं है.

आरसीपी सिंह को लेकर अटकलें

अपने गांव मुस्तफापुर आने के बाद वह विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही वे बीजेपी से अलग होकर नई पार्टी बनाएंगे. हालांकि ऐसी भी चर्चा है कि एक बार फिर से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क साधने के प्रयास में जुटे हैं. इसलिए वे उनके करीबियों से मिलकर उन तक बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.

सीएम भी आए थे कार्यक्रम में

दिवंगत पूर्व जेडीयू विधायक राजीव रंजन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार के अलावा स्थानीय विधायक और सैकड़ों की संख्या में समर्थक पहुंचे थे.

माना जा रहा है कि आरसीपी की कोशिश सीएम से मिलने की है. हालांकि अभी तक उनको इस काम में सफलता नहीं मिली है. लोकसभा चुनाव में उपेक्षा से वह भारतीय जनता पार्टी से नाराज हैं. ऐसे में अपने भविष्य को लेकर नए सिरे से रणनीति पर काम कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.