मुजफ्फरपुर: आज मुजफ्फरपुर में इंडियन बैंक आंचलिक कार्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा इंडियन बैंक के 118वें स्थापना दिवस पर ‘मॉर्निंग वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन बैंक के पचास से भी अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।

साथ ही शहरवासियों को इंडियन बैंक का ग्राहक बनने के लिए अनुरोध किया गया। वहीं आंचलिक प्रबंधक जयंत कुमार पुष्टि ने लोगों से इंडियन बैंक के विभिन्न जमा और ऋण उत्पादों का लाभ लेने की बात कही।


जहां उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक ‘इंड सुपर 400 दिन’ का सावधि जमा अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रही है, जिसमें 8.00% तक का ब्याज ग्राहकों को दिया जा रहा है।

आगे डिप्टी जोनल मैनेजर अभिजीत कुमार ने बताया कि इंडियन बैंक 1907 से देश की सेवा में तत्पर है और अपने ग्राहकों के बीच बेहतर सेवा के लिए जाना जाता है।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार, रूपेश नंदन, अजीत कुमार, आदित्य प्रकाश, विशाल सिन्हा, प्रशांत कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, आर्यन भारद्वाज, प्रणव कुमार, रजनी शर्मा, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित रहे।










