देशभर में सड़क हा’दसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सड़क दु’र्घटना में आए दिन कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। वहीं कई बार सड़क हादसे में घा’यल लोगों को सही समय पर अस्पताल में नहीं ले जाया जाता है, जिससे उनकी मौ’त हो जाती है।

दरअसल, सड़क हादसे में घायलों की मदद लोग इस लिए भी नहीं करते हैं कि कहीं इस मामले में वो फंस ना जाए। कई गाड़ियां जिनसे सड़क दुर्घटना घटती है। उनके चालक भी सजा के डर से घायल को अस्पताल ना पहुंचाकर फरार होना आसान समझते हैं। वहीं अब इसको लेकर केंद्र सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।

बता दें कि, केंद्र सरकार कई योजनाओं को चलाकर सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है। केंद्र सरकार इसके लिए घायलों को अस्पताल लाने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। जिसको लेकर बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने विस्तत जानकारी दी है।

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि, सड़क हादसे पर मददगार को केंद्र सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 5000 दिया जाता था, अब उससे बढ़कर 10000 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, हमारे विभाग में गुड सर्वेटर होता है कोई भी एक्सीडेंट होता है उसका 1 घंटा का गोल्डन पीरियड होता है। उस समय जो भी लोग मदद करते हैं तो उसको घायल के बचने का चांस ज्यादा होता है।

उन्होंने कहा कि, मदद करने वाले को पहले 5000 की राशि दिया जाता था उसको बढ़कर 10000 कर दिया गया है। जो लोग मदद करते हैं उन्हें ये राशि हम लोग देते हैं ताकि उत्साह बढ़े समाज में इंसानियत जिंदा रहे।

इसके लिए हम लोग काम कर रहे हैं। पहले हमारे विभाग में सर्टिफिकेट दिया जाता था। गुड सर्वेटर के तहत 5000 हमने बढ़ाया और भारत सरकार ने भी इसको अडॉप्ट किया।

उन्होंने कहा कि, एक्सीडेंट केस में जो लोग बचाएगा उसको 5000 भारत सरकार के द्वारा दिया जाएगा लेकिन हम लोग 10000 देते हैं। परिवहन मंत्री ने बताया कि हर जिले में मदद करने वाले लोगों को बिहार सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इससे अधिक लोग घायलों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंंने कहा कि यह एक पुण्य का काम है। कब किसके साथ कौन सा हादसा हो जाए, इसलिए सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। आरोपियों को सख्त सजा दी जाती है।

वहीं बिना परमिट के चलने वाली वाहनों पर परिवहन विभाग की मंत्री ने कहा कि, आपके पास इस तरह की कोई सूचना है आप लिखित रूप से दिन और गाड़ी नंबर बताएं उसे पर एक्शन लिया जाएगा जो भी फर्जी परमिट वाले पकड़े जाते हैं तो उनका लाइसेंस कैंसल किया जाएगा।



