बिहार के इन जिलों में लगेंगे नए तरह के स्मार्ट मीटर, खासियत जान रह जाएंगे हैरान

प्रीपेड स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं की यह आम शिकायत रही है कि बैलेंस नहीं रहने के बाद जब उनकी बिजली बंद कर दी जाती है और फिर जब वे रिचार्ज करते हैं तो तुरंत बिजली की आपूर्ति आरंभ नहीं हो पाती है।

Testing Smart Meter PART – I | Electrical India Magazine on Power &  Electrical products, Renewable Energy, Transformers, Switchgear & Cables

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की इस शिकायत को नोटिस लेकर यह व्यवस्था की है कि अब रिचार्ज के पांच मिनट के अंदर उपभोक्ता अपने घर की बिजली आपूर्ति खुद से आरंभ करा सकेंगे।

इस तरह की नई तकनीक वाले स्मार्ट मीटर आ गए

बिजली कंपनी के आला अधिकारी ने बताया कि अब नयी तकनीक वाले स्मार्ट मीटर आ गए हैं। इस मीटर के पास एक बटन लगा होता है। अगर किसी उपभोक्ता की बिजली बंद है और रिचार्ज के बाद भी बिजली नहीं आ रही तो उसे सिर्फ स्मार्ट मीटर में लगे बटन को दबाना है।

 

उपभोक्ता जैसे ही उस बटन को दबाएगा कि उसके मोबाइल पर एक की पैड नंबर आ जाएगा। उस नंबर को उसे डायल करना है। ऐसा करते ही उसकी बिजली आपूर्ति आरंभ हो जाएगी।

इन तीन जिलों में लग रहे बटन वाले स्मार्ट मीटर

बिजली कंपनी के संबंधित अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि नयी तकनीक यानी बटन वाले स्मार्ट मीटर को भागलपुर, जमुई और बांका जिले में लगाया जा रहा। पटना ग्रामीण क्षेत्र में जहां -जहां स्मार्ट मीटर अभी नहीं लगा है वहां इसी तकनीक वाले स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

पांच-छह महीने में 70 लाख स्मार्ट मीटर लग जाएंगे बिहार में

बिजली कंपनी का यह आकलन है कि अगले पांच-छह महीने के अंदर बिहार में 60-70 लाख स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। इस क्षेत्र में बिहार पायोनियर है। देश में अभी जितनी संख्या में स्मार्ट मीटर लगे हैं उनमें अकेले 60 प्रतिशत बिहार में लगे हैं।

देश के अलग-अलग बिजली वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि बिहार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर की तकनीक को समझने लगातार आ रहे। पिछले हफ्ते केरल की टीम आयी थी और एक दिन पहले गुजरात की टीम यहां पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश की टीम ने भी कुछ माह पहले बिहार में फील्ड विजिट कर यह देखा था कि स्मार्ट मीटर किस तरह से काम कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading