मुजफ्फरपुर विभागीय दौरा के क्रम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री ने की समीक्षा बैठक

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री ने मुजफ्फरपुर विभागीय दौरा के क्रम में समीक्षा बैठक की। जहां  अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर 2023-24 में कुल पैक्स की संख्या 385, कुल व्यापार मंडलों की संख्या 16, धान अधिप्राप्ति हेतु 326 पैक्स,16 व्यापार मंडलों द्वारा 75,394.516 मि. टन अधिप्राप्ति हुई । साथ ही किसानों को1664710913.28बी रुपए का भुगतान हुआ।

मुजफ्फरपुर में 12 पैक्स सरैया, बसंतपुर, चैनपुर, गिंजास, भलुरा,गुलाब पट्टी, साइन ,बराभारती, हरसिंहपुर, लौतन, रामपुर,पगहिया,राजेपुर,और कटारू में 200,500 और 1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का मंत्री ने शिलान्यास किया। जहां उन्होंने बताया कि जिले में सहकारिता विभाग के खाली पदों को बहुत जल्द भरा जाएगा।

इस दौरान  पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, मनोज कुमार जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, आर एन पांडेय संयुक्त निबंधक तिरहुत सभी संबंधित बीसीओ, मनोज कुमार भाजपा नेता,और साथ चल रहे राष्ट्रीय अति पिछड़ा/पिछड़ा वर्ग महा सभा के राष्ट्रीय मंत्री रणविजय रोशन भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading