दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर बोले संजय झा, कहा-इलाज के साथ रोजगार के भी मिलेंगे अवसर

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि अब दरभंगा में एम्स का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर शोभन बाईपास के निकट 150.13 एकड़ जमीन एम्स को हस्तांतरित कर दी गई है।

Sanjay Jha told the Union Minister of Water Power - Where did the dead bodies come from in the Ganges in Chausa, get the investigation done | तटवर्ती इलाकों में गश्त बढ़ाने

राज्य सरकार और 37.13 एकड़ भूमि इसी महीने उपलब्ध कराएगी। इससे दरभंगा एम्स के लिए कुल 187 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध हो जाएगी। संजय झा ने सोमवार को यहां कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का 25 जुलाई 2024 का पत्र मिला था, जिसमें दरभंगा एम्स के लिए शोभन-एकमी बाईपास के निकट प्रस्तावित भूमि को मंजूरी दी गई थी।

राज्य सरकार ने केंद्र को ट्रांसफर की 150.13 एकड़ जमीन

इस पर राज्य सरकार द्वारा तत्परता से कदम उठाते हुए एम्स के लिए प्रस्तावित 150.13 एकड़ भूमि सोमवार को केंद्र को नि:शुल्क हस्तांतरित कर दी गई।

‘बिहार देश का दूसरा ऐसा राज्य बनेगा, जहां दो एम्स होंगे’

उन्होंने कहा, राज्य सरकार अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली और पानी आपूर्ति की व्यवस्था करने के साथ-साथ वहां तक फोर लेन कनेक्टिविटी देने के लिए भी जरूरी कदम उठा रही है। यह गर्व की बात है कि बिहार देश का दूसरा ऐसा राज्य बनेगा, जहां दो एम्स होंगे।

दरभंगा शहर की सीमा पर एम्स का निर्माण होने से शहर को एक नया विस्तार मिलेगा। इससे नए क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा और वहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading