पाटलिपुत्र कॉलोनी से पानी निकालने के लिए स्विस गेट सील कर दिया गया। गोसाईंटोला संप हाउस के पास 105 एचपी का अतिरिक्त मोटर लगाकर रात में कॉलोनी की पानी निकासी करने के लिए अशोकराजपथ बंद कर दिया गया। रोड पर पाइप लगाया गया है। कॉलोनी की पानी निकालने के लिए अतिरिक्त मोटर तथा एक दर्जन सुपर सकर मशीन लगाए गए हैं।

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि स्वीस गेट में लीकेज रहने के कारण गंगा का पानी पाटलिपुत्र कॉलोनी में आ रहा था, इस कारण जलनिकासी नहीं हो रही थी तथा कॉलोनी में गंगा का पानी भर गया था।

रातभर नगर निगम और बुडको के अधिकारी और कर्मी मिशन चलाकर कॉलोनी की पानी निकासी का प्रयास करेंगे। इस कारण अशोक राजपथ रात ग्यारह बजे से बंद कर दिया जाएगा।

शनिवार रात हुई बारिश से पानी-पानी हुई पाटलिपुत्र कॉलोनी
बता दें कि शनिवार की रात वर्षा होने के बाद पाटलिपुत्र कॉलोनी में जलभराव हो गया था। एक तरफ संप हाउस और मोटर लगाकर निकासी की जा रही थी। दूसरी तरफ गंगा नदी का पानी स्विस गेट में लीकेज रहने के कारण पाटलिपुत्र कॉलोनी में आ रहा था। पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी पुण्यातरु स्विस गेट की जांच कराई तो इस बात का खुलासा हुआ।

लीकेज की सूचना मिलते ही नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, नगर आयुक्ति अनिमेष कुमार पराशार, बुडको एमडी योगेश कुमार सागर जांच करने पहुंचे।

स्विस गेट के लाक के पास से बने कुआं से सात सुपर सकर मशीन से पानी निकाला गया। इसके बाद भी जलस्तर में कमी नहीं आई। संध्याकाल छह बजे तक स्विस गेट सील कर दिया गया है। गोसाईंटोला संप हाउस का पानी लेबर छह पर रहना चाहिए। वर्षा होने के बाद 15 पर आ गया था। शाम चार बजे तक पानी का लेबर करीब 11 पर पहुंचा था।

पानी निकालने के लिए अशोक राजपथ में यातायात बाधित
नगर आयुक्त और बुडको एमडी ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि पाटलिपुत्र कॉलोनी की पानी तेजी से निकालने के लिए 105 एचपी को मोटर लगाएं।

अशोकराजपथ में यातायात परिचालन बंद रहेगा। यातायात एसपी को रूट डायवर्ट करने की सूचना नगर आयुक्त दे चुके हैं। पाइप लगाकर सीधे गंगा नदी में पानी डाला जाएगा। नेहरूनगर में पाटलिपुत्र थाना के पास एक और 83 एचपी को मोटर लगाया जा रहा है।

रविवार को एक यहां 105 एचपी और 20 एचपी को मोटर लगाया गया है। जबकि माल के पास 83 एचपी और 20 एचपी का मोटर लगाकर पानी निकासी हो रही है। इसके साथ नेहरूनगर संप हाउस भी चल रहा है। कॉलोनी की पानी तीन तरफ से निकाली जा रही है। नगर निगम और बुडको अपनी ताकत को झाेंक दिया है।


