मुजफ्फरपुर: जन सुराज के जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। यह घोषणा नेताओं और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हॉल में चार सदस्यीय कोर कमिटी की टीम ने की। जहां घोषणा समिति के सदस्य रत्नेश्वर ठाकुर ने कहा कि घोषित समिति स्थाई चुनाव होने तक काम करेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत रैली निकाल कर की गई। यह रैली लंगट सिंह कॉलेज परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद निकाली गई। जो ज़िला कार्यालय में आकर समाप्त हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष के साथ काम करने के लिए 22 उपाध्यक्ष और 18 जिला सचिवों के नामों की भी घोषणा की गई।

जहां मंच संचालन जन सुराज विचार मंच के अध्यक्ष डॉ के के कौशिक ने की। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण शाह, भूषण झा, रेणु पासवान, चठु सहनी, गोपाल शाही, सदरुल खान, सुदर्शन मिश्रा, किसान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र राय, उषा गुप्त, प्रज्ञा कुमारी, सकल देव सहनी, सहित सैकड़ों की संख्या में जन सुराज के सदस्य उपस्थित रहें ।

मुजफ्फरपुर जिले में जन सुराज कार्यवाहक समिति में घोषित नाम
ज़िलाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक बने, संगठन महासचिव सुदर्शन मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष बने अनमोल ठाकुर

चार सदस्यीय कोर कमिटी के सदस्यों में
बिंदेश्वर राम, अशोक सिंह, रत्नेश्वर ठाकुर और शोएब खान ने की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा





