मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान में जन चेतना की महानायिका सरला श्रीवास की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम पर्यावरणविद डॉ.अमित कुमार के अध्यक्षता में हुआ। जहां अमित कुमार को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान की संरक्षक कांता देवी एवं सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी द्वारा अंगवस्त्र एवं जन नायिका सरला श्रीवास की जीवन यात्रा पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

वहीं डॉ. अमित ने बताया कि देश समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाली सामाजिक सांस्कृतिक योद्धा लोक नायिका, स्त्री रत्न, सांस्कृतिक दूत, समाजसेविका को कई नामों से पुकारा जाता हैं। उन्होंने मध्य भारत के सुदूर ग्रामीण इलाकों में वैकल्पिक मीडिया के माध्यम से मीडिया डार्क जोन जहां की नही बन पाती थी उन ग्रामीण आदिवासियों को प्रशिक्षित किया।

साथ ही जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा में कठपुतलियां चलाने वाली सरला श्रीवास कंप्यूटर, मोबाइल ,इंटरनेट की मदद से रेडियो कार्यक्रम तैयार कर देहाती बुल्टु रेडियो के नाम से प्रसारित किया। उन्होंने मध्य भारत के नक्सल समस्याओं के समाधान के लिए होने वाली पद यात्रा और साइकिल यात्रा में शामिल होकर लोगो से शांति के लिए संवाद किया।

धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक सुनील कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोक कलाकार राम विलास पासवान,डॉक्टर बसीर सिद्दीकी, अनिल कुमार ठाकुर, आदित्य राज ठाकुर, शिव कुमार,शिवम कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।







