मुजफ्फरपुर: आज क्षेत्र के मुख्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 13से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यालय परिसर से पुरानी जीरो माईल चौक तक रैली निकाली गई।


जहां आम लोगों को भी इस रैली में शामिल किया गया। साथ ही उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु तिरंगा वितरण किया गया।










