मुजफ्फरपुर कफेन स्तिथ बाबा गरीबनाथ सेवा समिति दर्शनीय धर्मशाला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क शिविर सेवा का आयोजन किया जा रहा है।


आज पांचवी सोमवारी पर भी शिविर के सभी सदस्य कावड़िया बंधु की सेवा में भक्तिभाव से लगे रहें। वहीं शिविर में पहुंचे जल मंत्री एवं सांसद राजभूषण निषाद भी भक्तों की तन मन से सेवा करते नजर आए।

आगे उन्होंने बताया कि सावन माह शिव भक्तों के लिए बड़ा ही पावन महीना है। ऐसे में कावड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने अंतिम सोमवारी और रक्षाबंधन को लेकर पूरे मुजफ्फरपुर वासियों को शुभकामनाएं दी।







