अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर के विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पटना में प्रदर्शकारियों डाकबंगला चौराहा से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पटना पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें।

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शन उम्र होते देखे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अब वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अंबेडकर हॉस्टल के पास आगजनी
पटना में भी अब भारत बंद का असर दिखने लगा है। महेंद्रू सुल्तानगंज इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबेडकर हॉस्टल के पास प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और अशोक राजपथ को जाम कर दिया।

इधर बाइपास इलाके में जाम का असर दिख रहा है। यहां भी आवागमन बाधित है। बेउर मोड़ के पास भी सड़क जाम है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छावनी में बदला पटना का यह इलाका
राजधानी के कई इलाकों में सुबह 11 बजे का असर देखने को नहीं लिया। हालांकि, एससी-एसटी और आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता 11 बजे के बाद सड़क पर उतरे। इस कारण कुछ इलाकों में जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बंद समर्थक जेपी गोलम्बर के पास पहुंचे हैं। यहां पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। डाक बंगला चौराहा के पास महिला और पुरुष पुलिस बल पहुंच गए हैं। पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।



