बिहार में नौकरी की बहार….शिक्षा विभाग में डेढ़ लाख बहाली का नीतीश के मंत्री ने किया ऐलान

बिहार में एक बार फिर नौकरी की बहार आने वाली है। नीतीश सरकार के शिक्षा विभाग में फिर से बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी को लेकर बहाली निकलने वाली है। इस बात का एलान खुद नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने किया है।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत डेढ़ लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी है। इन पदों पर बहाली के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी गयी है। इनमें प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक आदि शामिल हैं।

शिक्षा मंत्री बुधवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों से 10-10 ऐसे सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है, जो जर्जर स्थिति में हैं। इन स्कूलों के भवनों का राज्य सरकार जीर्णोद्धार कराएगी।

कुछ जगहों पर यह काम भी शुरू भी कर दिया गया है। मदरसों में सिलेबस से जुड़े विवाद पर मंत्री ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित अधिकारियों को छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सुधार के उपाय किये जाएंगे।

बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के लिए राज्य में नौकरी और रोजगार बड़ा मुद्दा बना हुआ है। शिक्षा विभाग में अब तक 5 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है।

अभी भी शिक्षक बहाली टीआरई-3 पाइप लाइन में हो जिसमें एक लाख के लगभग भर्ती होना है। विगत 15 अगस्त को गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न नौकरी और रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की।

उन्होंने 12 लाख नौकरी के साथ 34 लाख रोजगार का ऐलान किया। बुधवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में नौकरी और रोजगार पर अहम निर्णय लिया गया। इसी के मद्देनजर शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading