रेलवे की बड़ी तैयारी, ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले मिल जाएगी ये सारी जानकारी

भारतीय रेल से प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग सफ़र करते हैं । बिहार से भी प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में यात्री रेलवे द्वारा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं। बिहार के यात्रियों के सफ़र को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी कर ली है।

इन 24 रूट्स पर चलेगी प्राइवेट ट्रेन, यहां देखें अपने शहर का नाम indian  railway irctc railways private train will run on these 24 routes - News18  हिंदी

रेलवे ने एक ऐसी सिस्टम लाँच की हैं जिससे चार घंटे पूर्व से ही ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध हो जायेगी। इस सिस्टम का नाम हैं ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस)।

इसकी लांचिंग पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को बिहार के हाजीपुर स्थित मुख्यालय सभाकक्ष में की। इसके चालू हो जाने के बाद  यह रेल यात्रियों के लिए काफी लाभदायक होगा।

शुरूआती फ़ेज़ में पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर समेत छोटे-बड़े करीब 500 स्टेशनों को ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम से लैस किया जाएगा।

बताया जाता है कि इसके तहत सिम कार्ड के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्टेशनों पर स्क्रीन लगाया जाएगा, जो क्रिस के सर्वर से रेल परिचालन से संबंधित संपूर्ण डाटा प्राप्त करेगा।

इनमें ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का समय, रनिंग स्टेटस के साथ ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने जैसी सभी सूचनाएं यात्री प्लेटफॉर्म पर लगे स्क्रीन पर देख सकेंगे। अगर किसी प्रकार का बदलाव किया जाता है तो इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

इसके द्वारा इंजन के बाद ट्रेन के कोच का क्रम भी देखा जा सकता है। इससे यात्रियों को अपने-अपने कोच का सही क्रम पता लग पाएगा, जिससे ट्रेन में चढ़ने में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

बता दें कि ट्रेनों की परिचालन की सही जानकारी नहीं होने के कारण प्रतिदिन अनगिनत लोग परेशान हो जाते हैं। जिसे देखते हुए रेलवे ने एक अच्छी शुरूआत की है। इस सिस्टम के शुरू  हो जाने से लाखों लोगों को यात्रा करने में काफ़ी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading