भागलपुर में स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने पर 3 पंचायतों की कटी बिजली

भागलपुर के कहलगांव के नंदलालपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर विद्युत विभाग ने 11000 विद्युत लाइन का जंफर काटकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर तीन पंचायतों की बिजली काटी

जंफर काटने के चलते तीन पंचायतों में नंदलालपुर, सिंया,सदानंदपुर वैसा पंचायत में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।करीब एक बजे दिन में विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी।

विद्युत आपूर्ति बंद करने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैलने लगा था।अनिरुद्ध रजक,अनिल रजक,अधिक रजक,डोमन रजक ने कहा की करीब एक सौ  वंचित परिवार विद्युत आपूर्ति बंद करने से प्रभावित हैं। जलापूर्ति बंद है।

बिजली विभाग के आदेश से ही काटी गई बिजली

विद्युत सहायक अभियंता दीपक चौधरी ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार ही लाइन बंद की गई है। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया जा रहा है जब की सभी को लगाना है। नंदलालपुर चौक पर लाइन कट नहीं करने दे रहा था।

इसलिए लाचार होकर ग्यारह हजार लाइन का जंफर काटा गया है। कुछ जनप्रतिनिधि ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वालों को समझाया है। उनके आश्वासन पर जंफर जोड़ कर लाइन देने का आदेश दिया गया है।करीब आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading