केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह समेत यह दिग्गज शहादत सम्मेलन में पहुंचे, ओबीसी वोट साधने में जुटी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की नजर ओबीसी वोट बैंक है। आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शहीद रामफल मंडल की याद में शहादत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होने मंच पर पहुंचे।

बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि शहीद रामफल मंडल के सम्मान समारोह के जरिए भाजपा 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़ी जाति के वोट को साधने की कोशिश कर रही है।

रविशंकर प्रसाद ने लालू परिवार पर किया हमला
सांसद रविशंकर प्रसाद ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद और उनके बेटे ने इनको याद क्यों नहीं किया? कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न किसने दिया। लालू जी उनके शिष्य बनकर राजनीति करते रहे, लेकिन उनको कभी भारत रत्न सम्मान देने की कोशिश नहीं की। अगर किसानों का दिल से कोई सम्मान करता है तो भारतीय जनता पार्टी करती है बाकी पार्टियों के लोग खुद को बढ़ाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी रामपाल मंडल जैसे शहीदों को सम्मान करती है बाकी पार्टियों सिर्फ अपने आप को और अपने  परिवार को बढ़ाते हैं। कृषि और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि रामफल मंडल मिथिला के पूत थे। अंग्रेज के समय के लोगों ने कभी उनको सम्मान नहींकिया। यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी करती है।

कांग्रेस पर डिप्टी सीएम ने बोला हमला
डिप्टी विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की चाल के कारण उनका नाम सामने नहीं आ सका। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने सामने लाया है। आजादी के 75 वर्ष में हमारे संस्कृति का तना बाना में जाति भेदभाव करता है। देश में बिहार को और बिहारी शब्द को कलंकित किया है। उनके इस मानसिकता से मुक्ति के लिए हम आगे बढ़गे। अपने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जाति भेदभाव करते हैं।

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शहीद रामफल मंडल की याद में शहादत सम्मेलन में शामिल होने आए अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने पांच मांगे रखी है। इधर, समारोह स्थल के मंच पर कुल 19 कुर्सी लगाए गए हैं।

उन जगहों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ मंगल पांडे रवि शंकर प्रसाद दिलीप जायसवाल, बलराम मंडल, डॉ प्रेम कुमार केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता संजीव चौरसिया अरुण  कुमार सिन्हा, जीवन कुमार, शंभू शरण पटेल, हरि साहनी, ललन मंडल, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आंचल सिन्हा शामिल हुए।

प्रमुख मांगें यह हैं…
1.अमर शहीद रामपाल मंडल की प्रतिमा सचिवालय द्वारा संवैधानिक लिस्ट जारी कर प्रत्येक जिला के मुख्यालय के पास लगाई जाए।
2. अमर शहीद रामपाल मंडल के नाम से पटना के दरोगा राय पथ में भूमि आवंटन का स्मारक भवन का निर्माण हो।
3.अमर शहीद रामपाल मंडल को स्वतंत्रता सेनानी घोषित कर राजकीय सम्मान दिया जाए।
4.धानुक जाति को आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।
5.धानुक जाति को अन्य राज्य की तरह बिहार राज्य में भी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.