बिहार के किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज देने का शिवराज सिंह चौहान ने किया वादा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजधानी पटना स्थित कृषि भवन में किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिया कि बिहार के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राज्य में चौथा कृषि रोडमैप लागू करने में मदद की जाएगी। शिवराज ने इस दौरान मखाना, चाय, मशरूम की खेती के बारे में भी जाना।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आईसीएआर बिहार में बीज उत्पादन कराएगा। भारत सरकार मक्का, दलहन, धान के अच्छे बीज उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन में इनपुट की जरूरत होती है।

ड्रोन से खाद और कीटनाशक का छिड़काव के खपत कम होती है। इससे खेती लागत कम होगी और लाभ अधिक होगा। उत्पादन की लागत को घटाना सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत सरकार ने 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। वर्तमान में फसल की लागत मूल्य का 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो रहा है। पहले कांग्रेस की सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण में किसानों का हित नहीं देखती थी।

इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार की 80 फीसदी से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। केंद्रीय कृषि मंत्री का सहयोग मिलेगा। राज्य के किसान खुशहाल होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.