मुजफ्फरपुर : एक दिवसीय आर्ट सेल इवेंट सह काव्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर की गई प्रेस वार्ता 

मुजफ्फरपुर के निजी होटल सभागार में NBI के तत्वावधान में एक दिवसीय आर्ट सेल इवेंट सह काव्य सम्मेलन का आयोजन करने को लेकर प्रेस वार्ता की गई। जहां निदेशक आनंद कुमार ने बताया कि आगामी 1 सितंबर 2024 को पी एंड एम मॉल में किया जाएगा। जिसमें नॉर्थ बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट के बच्चों के द्वारा विभिन्न माध्यमों से बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी सह सेल होगी।

जिसमें जल रंग, ऑयल कलर, एक्रेलिक एवं चारकोल से निर्मित पेंटिंग्स रहेंगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी द्वारा किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कलाकारों के द्वारा निर्मित कलाकृतियों को सेल करने की पहल, पहली बार की जा रही है।

जिससे कि नवोदित कलाकारों को आर्थिक तथा रचनात्मक रूप से संबलता प्राप्त होगी। इस अवसर पर उपस्थित पाराशर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विजयेश कुमार ने कहा कि “मुजफ्फरपुर की धरती पर पहली बार कला के क्षेत्र में सुंदर आयोजन किया जा रहा। कला ही आत्मिक शान्ति का माध्यम है। “शहर के जाने-माने साहित्यकार डॉ संजय पंकज ने कहा कि ” इस संस्था ने गुरु शिष्य परंपरा का सुंदर निर्वहन किया है।

लगातार स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर ये संस्था बेहतर कार्य कर रही है।इस तरह के आयोजन का हम सभी समर्थन करते हैं।” अपनी वाणी से युवाओं को प्रेरित करते हुए अभीर फाउंडेशन के निदेशक रजनीश कुमार झा ने आगामी कार्यक्रम हेतु शुभकामनाओं के साथ- साथ प्रेरित भी किया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल फलक ने कहा कि ” इस संस्था का उद्देश्य विभिन्न विधाओं में काम करने वाले कलाकारों को उचित प्रशिक्षण देना, कला साहित्य का संवर्धन करना, स्थापित कलाकारों का सम्मान करना और नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

इसके अलावा सविता राज मशहूर गज़लगो, इतिहासकारा संगीता शाह, नारायण सेवा स्थली के सचिव रूपक कुमार, महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी एवं डॉ सोनी ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सोनी की सरस्वती वंदना से हुई एंव मंच संचालन रमेश रत्नाकर ने किया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े कलाकारों में मनोरंजन कुमार, काजल मेहता, विनीता कुमारी, श्वेता कुमारी, पूजा ठाकुर, रोहित कुमार, तृषा सिंह, रिंकू कुमारी, ताशिफी फातिमा धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading