बिहार मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में भारी तो 19 में हल्की बारिश की संभावना

पटना: बिहार में मानसून की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है. इसी क्षेत्र में समुद्र तल से 9.4 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून के टर्फ लाइन का राजस्थान के श्रीगंगानगर, हरियाणा के रोहतक होते हुए बिहार के गया के रास्ते गुजर रहा है. इस कारण बिहार के दक्षिणी भाग और मध्य भाग में कहीं कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज 24 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है जिनमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज और अररिया शामिल है.

वहीं, 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इनमें राजधानी पटना सहित वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं.

पटना सहित विभिन्न जिलों में आगामी कुछ दिनों में बारिश होगी. आने वाले दिनों में आज राज्य के दक्षिणी इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना है. 25 अगस्त यानी रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में बारिश के आसार हैं. इसी प्रकार 26, 27, 28 और 29 अगस्त को बारिश को लेकर कोई अलर्ट अभी जारी नहीं किया गया है.

राज्य के कई जिलों में तापमान पर नजर डालें तो सीतामढ़ी में 35.5, दरभंगा में 34.8, पूर्णिया में 32.2, किशनगंज में 32, पटना में 31.5, मुजफ्फरपुर में 30.6, बेगूसराय में 29.9, औरंगाबाद व गया में 28.5 और बांका में 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading