मुजफ्फरपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि 12 बजते ही बधइयां से गूंज उठा पूरा शहर. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में भक्त झूमते गाते नजर आए।


जहां खीरा से भगवान का जन्मोत्सव कराते ही भक्त तालियां बजाकर बधइयां में संगत कर रहे थे. हर तरफ श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा और जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों पर भक्त भगवान की उपासना में लीन हो गए।


वहीं शहर के पहाड़पुर में भादो अष्टमी कृष्णाष्टमी को लेकर काफी उत्साह दिखा। जहां मटका फोड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नारियल, टाभा तथा रुपये भी लुटाए गए। कार्यक्रम को लेकर खासकर नौजवानों तथा बच्चों मे काफी उत्साह देखा गया।


