कब है राधारानी का जन्मोत्सव ? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व….

भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय राधारानी का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था. इस वजह से हर साल उस तिथि को रा​धा अष्टमी मनाते हैं. रा​धा अष्टमी को राधा जयंती के नाम से भी जानते हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से 14 या 15 दिन बाद रा​धा अष्टमी का उत्सव मनाया जाता है. इस साल रा​धा अष्टमी के दिन रवि योग बन रहा है.

रा​धा अष्टमी 2024 तारीख
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर मंगलवार को रात 11 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 11 सितंबर बुधवार को रात 11 बजकर 46 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर रा​धा अष्टमी का पावन पर्व 11 सितंबर को मनाया जाएगा.

रा​धा अष्टमी 2024 मुहूर्त
इस बार रा​धा अष्टमी के दिन लाडली जी की पूजा के लिए आपको 2 घंटे 29 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा. जो लोग व्रत रखेंगे, वे दिन में 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रा​धा अष्टमी की पूजा कर सकते हैं. रा​धा अष्टमी की पूजा दोपहर में करते हैं.

2 शुभ योग में रा​धा अष्टमी 2024
इस साल रा​धा अष्टमी के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. रा​धा अष्टमी पर प्रीति योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 55 मिनट तक बन रहा है. उसके बाद से आयुष्मान् बनेगा. रा​धा अष्टमी की पूजा प्रीति योग में होगी. वहीं रवि योग का निर्माण रात में 09 बजकर 22 मिनट पर होगा और अगले दिन 12 सितंबर को सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा.

राधा अष्टमी व्रत से लाभ
कहा जाता है कि जो भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाना चाहता है, उसे राधारानी की कृपा पानी होगी. राधा जी के नाम जप से भगवान श्रीकृष्ण को पाना सरल है. रा​धा अष्टमी के अवसर पर व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है. राधाकृष्ण के आशीर्वाद से सभी दुख दूर होते हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading