महज 30 मिनट में उजड़ गया 65 आशियाना, यह त्रासदी है नवगछिया के गोपालपुर में बांध टूटने के बाद की. बांध पर बसे करीब 100 परिवार 30 मिनट में हो गए बेघर.यह है गोपालपुर में लगे केले की फसल.

जब पानी का दबाव बढ़ा तो लगभग 100 से अधिक हेक्टेयर में लगे केले की फसल बर्बाद हो गई. किसान हलकान और परेशान हो रहे हैं. पानी ने पूरी तरीके से केले का फसल नष्ट कर दिया.

बाढ़ के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई कि लोग गले भर पानी में भी उतरकर अपना आशियाना बचाने में लगे हुए हैं. लोग डुबाव पानी में अपने सामान को ढूंढ रहे हैं.जब बाढ़ पीड़ितों को नहीं दिखने लगा कोई रास्ता तो अपने घरों को खुद से तोड़ने लगी. महिलाएं खुद से अपने घर को तोड़कर ऊंचे स्थानों पर ले जा रही है.

स्थिति इतनी भयंकर हो गई की एसडीआरएफ व एनडीआरफ की टीम को तैनात करना पड़ा. उसके बाद जाकर करीब 400 लोगों को रेस्क्यू कर निकल गया. रातों-रात सभी प्रशासनिक अधिकारी को सारी तैयारियां पूर्ण करनी पड़ी.

