मुजफ्फरपुर में चलती कक्षा के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, तीन बच्चे घा’यल

मुजफ्फरपुर में स्कूल की कक्षा में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया, जिसमें तीन बच्चे घा’यल हो गए। यह घटना जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र के परसौनी गुलाबपट्टी आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय की है। घटना में चो’टिल हुए बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी गुलाब पट्टी साहेबगंज प्रखंड में पांचवीं कक्षा के बच्चों की पढ़ाई चल रही थी। तभी स्कूल की छत में लगे हुए पंखे के पास का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई और इस दौरान तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए हैं।

सभी बच्चों के सिर में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए CHC साहेबगंज में भेजा गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, इस दौरान पूरी कक्षा में अफरातफरी की स्थिति बन गई और प्लास्टर बेंच और डेस्क पर बिखर गया।

इधर, मौके पर मौजूद शिक्षक ने बताया कि स्कूल के कक्षा पांच की पढ़ाई चल रही थी। तभी पंखे के पास का छत का प्लास्टर अचानक भर-भरा कर गिर पड़ा, जिसमें तीन बच्चों को चोट आई है। हालांकि कोई बच्चा गंभीर रूप में घायल नहीं हुआ। चोटिल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल स्कूल को बंद कर दिया गया है। मामले में जिला शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading