इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराये हुए विद्यार्थियों के Dummy Registration Card में त्रुटि सुधार हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अंतिम अवसर प्रदान किया गया है.

इसके तहत विद्यार्थियों के जारी Dummy Registration Card में अंकित विवरणी में त्रुटि हो, तो दिनांक 09.09.2024 तक अंतिम अवसर के रूप में सुधार किया जा सकता है. शिक्षण संस्थानों के प्रधान इन्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का वेबसाईट http://seniorsecondary.biharboardonline.com मैट्रिक के विद्यार्थियों का पर तथा वेबसाईट https://secondary.biharboardonline.com पर अंतिम रूप से विस्तारित तिथि 09.09.2024 तक Dummy Registration Card में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि Dummy Registration Card में विद्यार्थियों के नाम या उनके माता/पिता के नाम में मात्र लघु स्पेलिंग की त्रुटि अथवा उनके फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय आदि से संबंधित त्रुटि का ही सुधार किया जायेगा.

उक्त प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा होने पर इंटरमीडिएट के लिए हेल्पलाइन नंबर-0612-2230039 एवं मैट्रिक के लिए हेल्पलाइन नंबर-0612-2232074 पर सूचित कर समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

