मुजफ्फरपुर: डीजीपी का पद संभालने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे आलोक राज। सर्वप्रथम वह अपने पैतृक गांव सरैया स्थित नेउरा गये। वहां से लौटने पर एसएसपी कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जहां आलोक राज ने विभिन्न बिंदुओं पर पुलिसिंग की समीक्षा की और दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में पुलिस बल की संख्या, संसाधन, केस की स्थिति और अपराध की स्थिति पर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराना पुलिस की जिम्मेदारी है।

सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क को सही तरीके से काम करने और डायल 112 को नियत समय पर पहुंचने का निर्देश दिया. आगे उन्होंने कहा कि उनके यहां आने का उद्देश्य यह भी है कि पुलिस का मनोबल ऊंचा हो।

