शैक्षणिक अनियमितता को लेकर जनसुराज कार्यकर्ता किशोर कुणाल के नेतृत्व में हुई बैठक

मुजफ्फरपुर : सरैया प्रखंड के जैतपुर स्थित श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी तथा व्याप्त अनियमितता के कारण प्रशासनिक माहौल के साथ शैक्षणिक माहौल भी समाप्ति की ओर पहुंच चुकी है। जिसे लेकर आक्रोशित छात्र छात्राओं ने युवा समाजसेवी सह जनसुराज कार्यकर्ता किशोर कुणाल के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया।

जहां महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल की एवं अनियमितता को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की बदहाली को लेकर विद्यार्थियों में काफी आक्रोश दिखा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किशोर कुणाल के नेतृत्व में बुधवार को छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति और रजिस्ट्रार से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान की मांग करेगा ।

मौके पर मोहित कुमार,सूरज कुमार,रोहित कुमार,प्रीतम कुमार,विक्की कुमार,भास्कर कुमार, गौरव कुमार, अभिनव कुमार ,आदित्य कुमार ,गुलशन , अविनाश ,मनीषा कुमारी,खुशबू कुमारी,आरती कुमारी, कृति कुमारी, आरिफ़ खातून ,सहीना खातून ,अप्सरा खातून रौनक जहान ,रूपम, तनु, नेहा, नंदनी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.