बिहार में शिक्षकों के तबादले पर ताजा अपडेट, इन रिपोर्ट पर जल्द लगेगी मुहर

राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण, पदस्थापन की रिपोर्ट पर सरकार की मुहर जल्द लगेगी। इसका इंतजार शिक्षकों को तीन माह से है।शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता वाली गठित कमेटी की रिपोर्ट अब दो नये सदस्यों के हस्ताक्षर से शिक्षा विभाग को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट पर अब नये माध्यमिक शिक्षा निदेशक और नये प्राथमिक शिक्षा निदेशक कमेटी के सदस्य के रूप में हस्ताक्षर करेंगे।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, शिक्षा विभाग को रिपोर्ट सौंपने के पहले ही कमेटी के दो पदेन सदस्य बनाए गए अधिकारी बदल गए हैं। शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यों में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक, प्राथमिक शिक्षा निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक शामिल हैं।

शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन की नीति तय करने के साथ ही सेवाकाल में मृत शिक्षकों के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति, विद्यालय टाइमिंग एवं शिक्षा सेवा के प्रशासनिक उप संवर्ग के पुनर्गठन पर भी कमेटी अपनी अनुशंसा शिक्षा विभाग को सौंपेगी। कमेटी का गठन शिक्षा विभाग ने आठ जून को किया था। उसके बाद से कमेटी की कई बैठक हो चुकी है। कमेटी की रिपोर्ट का ड्राफ्ट भी तैयार है। उसे फाइनल टच दिया जा रहा है।

Good news for teachers advertisement for teacher recruitment exam 4.0 may  be released in july |BPSC TRE 4.0 Vacancy: शिक्षकों के लिए खुशखबरी, इस दिन  शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 के लिए जारी हो सकता है विज्ञापन! | Hindi News, पटना

नये प्राथमिक शिक्षा निदेशक आज लेंगे प्रभार

पटना: राज्य के प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर राज्य सरकार द्वारा स्थानांतरित किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार मंगलवार को निदेशक का पदभार संभालेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक की कुर्सी संभाल रहे मिड डे मील के निदेशक मिथिलेश मिश्र का तबादला लखीसराय के जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। वे मंगलवार को लखीसराय के जिलाधिकारी के पद पर योगदान देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading