मुजफ्फरपुर में श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ भगवान बलभद्र का पूजन उत्सव

मुजफ्फरपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वियाहूत सभा का आयोजन किया गया। जहां वियाहुत महिला मंच एवं वियाहुत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में श्री बलभद्र पूजन जन्मोत्सव एवम 52 वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम में शहरवासी सहित आस-पड़ोस के जिलों के लोगों ने भी हजारों की संख्या में भाग लिए। वहीं बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, ढाका के विधायक पवन जायसवाल सहित विशिष्ट जनो का संबोधन हुआ।

इस वार्षिक समारोह में सभी विशिष्ट जानो सहित समाज के प्रमुख विवेक कुमार, विश्वनाथ प्रसाद चौधरी,  दिनेश चंद्र आजाद,  शिव शंकर चौधरी,  मदन चौधरी, बबलू चौधरी, रणजीत चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कलवार समाज की इस्मारिका ” कलवार दर्पण” का विमोचन हुआ। साथ ही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों के लिए नृत्य एव गायन प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। अंत में आम सभा का आयोजन के बाद हलधर भगवान बलभद्र की आरती करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

मौके पर सभा के अध्यक्ष श्री महेश्वर चौधरी, महामंत्री श्री मणिभूषण चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, मनोज चौधरी, रमेश रत्नाकर, रत्न चौधरी, आकाश चौधरी, मनोज कुमार अचल, अनुराग प्रतीक,शैलेश गुप्ता,

जितेंद्र चौधरी तथा महिला मंच से अध्यक्ष सुलेखा चौधरी, महामंत्री साधना भूषण, पूनम चौधरी,नीलम चौधरी, मंजू चौधरी, सपना चौधरी, नीतू भूषण, भारती आनंद, ममता रानी सहित काफी संख्या में महिला मौजूद रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading