मुजफ्फरपुर : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् महेन्द्र डायट रामबाग, मुजफ्फरपुर में व्याख्याता डॉ० निर्मल कुमार के संयोजकत्व में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-20 के अवसर पर अभ्यास विद्यालयों में “साक्षरता एवं हिन्दी दिवस मनाने हेतु अभ्यास विद्यालय के प्रधानाध्यपको एवं उनके भाषा के शिक्षकों का एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जहां डायट के प्राचार्य अनामिका कुमारी ने अभ्यास विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक को अपने विद्यालय में साक्षरता एवं हिन्दी दिवस मानने हेतु प्रेरित की वहीं विभिन्न तिथियों एवं दिनों में विभिन्न कार्यक्रम करने की रूपरेखा पर आ.ई.पी.ल. की राहिला परवीन ने विस्तार से प्रकाश डाली तथा ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया के श्री धीरज कुमार शर्मा ने भी लोगों को कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया।

