इस गांव के लोग पीएम मोदी को मानते हैं ‘अवतार’, बजरंगबली के साथ स्थापित की मूर्ति

कटिहार जिले के सिंगारोल आनंदपुर गांव के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार मानते हैं. गांव के मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति के बगल में पीएम मोदी की मूर्ति तक स्थापित कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीवानों की टोली खास अंदाज में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हैं. पीएम मोदी के लिए दीवानगी के बारे में जितना भी जानेंगे आप हैरान होते जाएंगे.

news 18

जब बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की है तो सिंगारोल आनंदपुर के ग्रामीण पीएम मोदी की प्रतिमा की आरती उतार कर, शंख फूंक कर सेलिब्रेट करते हैं. यहां के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर केक काटकर भी अपने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को धूमधाम से मना रहे हैं.

कटिहार जिले के सिंगारोल आनंदपुर गांव के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा भगवान के रूप में करते हैं. टिन के शेड से बनाये गये एक मंदिर में बजरंगबली के साथ मिट्टी से निर्मित पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा को स्थापित कर रोजाना पूजा पाठ क्यों करते हैं. इस गांव के लोग पीएम मोदी को  भगवान राम का अवतार क्यों मानते हैं, इसके बारे जो बातें बताते हैं वह पीएम मोदी के प्रति इनकी श्रद्धा बताता है.

इस गांव के ग्रामीण अरविंद साह और पोली देवी को मानें तो 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस गांव में बिजली, सड़क, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं इन लोगों तक पहुंचाई गई हैं, इसलिए पिछले आठ साल से ग्रामीण उन्हें राम के अवतार मान कर मंदिर में बजरंगबाली के बगल में उनकी मूर्ति रख कर पूजा-पाठ करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यहां के गांववाले भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री की आयु और लंबी हो और आगे वह इससे भी बेहतर ऊर्जा के साथ देश और समाज की सेवा करें. लोगों की चाहत है कि पीएम मोदी एक बार अवश्य इस गांव के दीवाने लोगों तक जरूर पहुंचे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading