बोधि वृक्ष कॉरिडोर निर्माण सह पदयात्रा को लेकर की गई बैठक

आज शुक्रवार को सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी के अध्यक्षता में बैठक की गई। जहां सुमन कुमारी ने बताया कि सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील सरला तिलौराकोट से लुम्बिनी(नेपाल)पर्यावरण जनजागरण पदयात्रा में शामिल होंगे। वहीं सुनील सरला ने बताया कि गौतम बुद्ध के जन्म स्थान नेपाल मे बोधी वृक्ष कोरिडोर निर्माण हेतु कपिलवस्तु जिला के तिलौराकोट से लुम्बिनी तक का पर्यावरण जनजागरण पैदल यात्रा तिलौराकोट (राजधानी) से 21 सितम्बर को प्रारंभ कर कुछ ऐतिहासिक पुरातात्त्विक स्थानो का अवलोकन करते हुए लुम्बिनी के लिए प्रस्थान करेगी। 

यह दुरी लगभग 25 किलोमिटर है । यात्राको स्थानीय रुप मे कपिलवस्तु साझेदारी वन के अध्यक्ष एवं पर्यावरण योद्धा जय प्रकाश पाण्डे सहयोग करेगें । ओड़िशा के पर्यवारणविद मनोज डागा ने बताया कि हमारे देश में प्रति व्यक्ति मात्र 28 पेड़ हैं, किन्तु नेपाल में 100 से अधिक संख्या में पेड़ है। हमे खाली पड़ी हुई भूमि पर अधिक से अधिक पौधारोपण की जरूरत हैं साथ ही साथ वनों की कटाई रोकने के लिए लोगों को प्रयास करना होगा।

बोधिवृक्ष कॉरिडोर सह पदयात्रा तिलौराकोट से लुंबिनी नेपाल में मुख्य रूप से पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक पर्यावरणविद डॉ धर्मेंद्र कुमार , नैपालसिंह पाल(मुरादाबाद) उत्तरप्रदेश,मनोज कुमार डागा(उड़िसा)सीमा चौधरी (वाराणसी) ,ज्योति नेगी (उत्तराखंड) रणजीत सिंह हरियाणा ,आशा खोलिया उत्तराखंड,रोहित उमराव , फतेहपुर , उत्तर प्रदेश,जगत रमौल (हिमाचल) दिलिप कुमार हाजीपुर,डॉ अर्पणा बाला (पटना सिटी) विक्रम निषाद, दीनबंधु महाजन, मुन्ना कुमार, दिपक कुमार,प्रकाश कुमार ,अनामिका कुमारी ,गीतांजली कुमारी ,दिपक कुमार,रेखा कुमारी ,संतोष कुमार निषाद, सुनील सरला कठपुतली एंव लोक कलाकार मुजफ्फरपुर के साथ साथ नेपाल के कपिलवस्तु जिला के पर्यावरण योद्धा,पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading