बिना UPSC पास किए बन गया IPS, जश्न में कर हा था समोसा पार्टी इतने में आ गयी पुलिस..

जमुईः यूपीएससी की परीक्षा पास करना मुश्किल लगा तो युवक बिना परीक्षा पास किए ही आईपीएस बन गया. आईपीएस तो बन गया लेकिन जानकारी के अभाव में जेल जाना पड़ गया. बिहार के जमुई में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जमुई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को आईपीएस बता रहा है.

Which is the most powerful job in India in hindi

2 लाख रुपए देकर बन गया ‘आईपीएस’

मामला जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है. आरोपी की पहचान मिथलेश मांझी (18) के रूप में हुई है. सिकंदरा थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ. मिथलेश ने खैरा निवासी मनोज सिंह नामक एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने उससे 2 लाख रुपए लेकर उसे वर्दी दी है. कहा कि ‘अब तुम पुलिस में नौकरी कर सकते हो. तुम आईपीएस बन गये हो’.

‘मैं आईपीएस हूं..’

युवक लखीसराय के हलसी थाना के गोवर्धन बीघा धीरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवक को सिकंदरा जिला परिषद अध्यक्ष आवास के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक वह सिकंदरा चौक के आसपास था. इसी दौरान उसे पकड़ने गयी तो बोला कि ‘मैं आईपीएस हूं’, इसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर थाना ले आयी. इसको लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है.

वर्दी के साथ पिस्टल भी मिला

मीडिया के सवाल पर युवक ने कई खुलासे किए. उसने बताया कि मनोज सिंह नामक शख्स ने कहा था कि दो लाख रुपए दो तो तुम्हें आईपीएस बना दूंगा. युवक कहीं से व्यवस्था कर एक महीने पहले दो लाख रुपए दे दिया था. बदले में मनोज सिंह ने शुक्रवार की सुबह 4 बजे खैरा चौक पर सरकारी स्कूल के पास युवक को एक वर्दी और एक पिस्टल दे दी. कहा कि जाओ बहुत जल्द तुम्हें यह भी बता दिया जाएगा कि ड्यूटी कहां करना है.

मां को देने आया था खुशखबरी

युवक वर्दी पहनकर और पिस्टल लेकर गांव आ गया. अपनी मां को बताया कि वह आईपीएस बन गया है. इसके बाद वह बकाया 30 हजार रुपए देने के लिए सिकंदरा आया था. खुशी के मारे सिकंदरा चौक पर घूम रहा था और लोगों को बता रहा था कि वह आईपीएस बन गया है. आईपीएस बनने की खुशी में समोसा और मिठाई भी खायी लेकिन इसी दौरान किसी ने सिकंदरा पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading