मुंगेरःबिहार के मुंगेर में पुल ध्वस्त होने का मामला सामने आया है. एक दिन में बिहार की यह दूसरी घटना है. इससे पहले बख्तियारपुर से समस्तीपुर के बीच बन रहे फोरलेन पुल का स्पैन गिर गया. इसके कुछ देर के बाद ही मुंगेर में पुल नदी में समाने की घटना सामने आयी है. बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और गोगरी के बीच गंडक नदी की धार पर बने बिचली पुल पानी में समा गया है.


