केंद्रीय मंत्री ने किसानों के लिए मुआवजा के साथ बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

बेगूसराय जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र समेत कई इलाके प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और कई घर गंगा में समा गए हैं। इस संकट के मद्देनजर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उसमें उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मामले में कोर्ट में कानूनी  बिंदु पर बहस शुरू, 2014 का है मामला - debate started in case of union  minister giriraj singh on legal

बेगूसराय जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र समेत कई इलाके प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और कई घर गंगा में समा गए हैं। इस संकट के मद्देनजर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उसमें उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।

मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने भी क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई घर गंगा में समा गए हैं। उन्होंने रिंग बांध बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर रिंग बांध का निर्माण हो जाता, तो इलाके के लोग बाढ़ से सुरक्षित रहते। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत कार्यों की सराहना की, लेकिन राज्य सरकार से दीर्घकालिक समाधान की मांग की।

वहीं, सांसद गिरिराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिक राहत और सहायता की मांग की। साथ ही यह आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगे, ताकि बेगूसराय जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading