मुजफ्फरपुर में बाढ़ का तांडव शुरु: बेकाबू हो गई बागमती, तटबंधों की सुरक्षा में जुटे डीएम एसपी

नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के बाद नेपाल से भारी मात्रा में बिहार के नदियों में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के कई जिलों में जहां बांध टूट गया है तो वही अभी भी कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई हैं.

बागमती नदी में उफान से बाढ़ का संकट, श‍िवहर में स्टेट हाईवे पर फैला बाढ़ का  पानी - Flood crisis due to boom in Bagmati river flood water spread on  State Highway

मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली  तमाम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं,तो  बागमती नदी अपना रौद्र रूप धारण कर क़रीब दो दर्जन गांवों में अपना कहर बरपा रही है.

मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन और मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश ने संजुक्तं रुप से औराई और कटरा प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया.

इस दौरान एसडीओ पूर्वी अमित कुमार सहित तमाम संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading