विजय सिन्हा का तेजस्वी-रोहिणी पर तंज, कहा- काली कमाई निकाल कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता कीजिए…

नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदेश के 20 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 16 टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रही है। साथ ही बिहार सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर और टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। वहीं इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बाढ़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी बड़ा हमला बोला है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि लगभग 50 साल बाद जिस तरीके से 6 लाख क्यूसेक से पानी छोड़ा गया पहली बार हुआ है। पहली बार बिहार का अनुभव है। बिहार सजग है और बिहार की सजकता से जो नुकसान होना चाहिए था वह नहीं हो पाएगा। पूरा शासन प्रशासन सजकता से कम कर रही है। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 11000 करोड़ से ज्यादा भारत सरकार के तरफ से दिया गया है। जिसका डीपीआर नेपाल के डैम के लिए पूरी प्लानिंग चल रही है।

उन्होंने कहा कि, प्रकृति की विपदा पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इसका निदान करेगी। बिहारी को सुरक्षित रखेंगे कोई भी समस्या नहीं होगा। पूरे प्रशासन अधिकारी सभी तटबंधन की देखरेख कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी से बात हुई जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंधन पूरी तरीके से सुरक्षित है सरकार पूरी तरीके से सजग है किसी भी चीज की कमी नहीं होने देगी। विजय सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को कह दिया गया है कि किसी भी कीमत पर तटबंधन को टूटने नहीं दिया जाए। सरकार के द्वारा पैसे की कोई कमी नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो लोगों के बीच जाकर हम सेवा करेंगे।

वहीं इस दौरान विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य पर भी जमकर निशाना साधा। दरअसल, रोहिणी आचार्य ने कहा है कि बिहार सरकार को बिहार में बाढ़ की स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देनी चाहिए। इसको लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, रोहिणी जी कहां रहती हैं यह कभी सिंगापुर में तो कभी पटना में, उनके भाई कहां रहते हैं नेता प्रतिपक्ष कहां रहते हैं। यह बताएं यह लोग सोने के चम्मच लेकर पैदा होने वाले राजकुमार राजकुमारी हैं।

बिहार की जनता जमीन पर देखना चाहती है। सेवा भाव से काम करना चाहिए और जनता के बीच में जाकर उन आपदा में पड़े लोगों से मुलाकात कर उनकी सेवा में लगना चाहिए। केवल ट्विट कर देने से बाढ़ पीड़ितों की सहायता नहीं हो जाती है। सरकार में रहते हुए जनता की गाढ़ी कमाई जो लूटी है इसका थोड़ा सा अंस बाढ़ पीड़ितों में भी लगाना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा में जो लोग फंसे हैं उनका सरकार के खजाने पर सबसे पहले अधिकार है उसके लिए कोई भी कमी नहीं रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading