21 दिन बाद बिहार कैबिनेट की बैठक: सीएम नीतीश कुमार ले सकते हैं बड़ा फैसला, इन चीजों पर फोकस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार देर शाम पटना लौट चुके हैं। आज वह कैबिनेट की बैठक करेंगे। यह बैठक मुख्य सचिवालय में शाम चार बजे होगी। इसकी तैयारियों को लेकर विभाग ने पहले ही लेटर जारी कर दिया है। सूत्रों की मानें तो दशहरा को लेकर सीएम नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

Look At Me I Am 74': Nitish Kumar's Reaction To Bihar Locality's Oldest  Resident Sparks Laughter

21 दिन के बाद हो रही बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की नई नीति पर मुहर लग सकती है। इस बैठक की सूचना करीब एक सप्ताह पहले ही सार्वजनिक की गई थी। यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

10 सितंबर की बैठक में 46 एजेंडों पर लगी थी मुहर
इससे पहले 10 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कुल 46 एजेंडों पर मुहर लगी थी। 6421 विद्यालय सहायकों के पदों का सृजन किया गया था। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग में 231 सहायक अभियंता के नियोजन को भी स्वीकृति दी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading