नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में महिलाओं का जाना है निषेध, जानें वजह

नालंदा: नवरात्रि के मौके पर माता के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नौ दिनों के मां दुर्गा के अनुष्ठान के दौरान आपको उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से श्रद्धालुओं की विशेष आस्था जुड़ी हुई है. उन्हीं में से एक मंदिर बिहार के नालंदा में है, जहां नवरात्र के समय महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी है. आखिर मां दुर्गा की पूजा से महिलाओं को ही दूरी क्यों बनानी पड़ रही है, इसके पीछे की वजह क्या है विस्तार से जानें.

No entry for women in temple

माता के इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित

जिले के गिरियक प्रखंड का घोसरामा गांव में मां आशा देवी का भव्य मंदिर है. पालकालीन राजा घोष यहां वास करते थे. इसी वजह से इस गांव का नाम घोसरावां पड़ा. यहां सैकड़ों वर्ष पूर्व से मां आशा देवी की पूजा होते आ रही है. यह जगह जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से 15 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है.

नवरात्रि में महिलाएं नहीं करती प्रवेश

यहां मां आशापुरी का भव्य मंदिर है. जिसे लोग सिद्ध पीठ के नाम से भी जानते हैं. मंदिर के पुजारी अनिल उपाध्याय और पवन कुमार उपाध्याय बताते हैं कि माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु देश के कोने कोने से यहां आते हैं और 9 दिनों तक वास कर पूजा अर्चना करते हैं.

सदियों से चली आ रही परंपरा 

नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो आज भी जारी है. नवमी के दिन पूजा होती है, और इस पूजा के बाद पशु की बलि दी जाती है. दशमी की रात्रि आरती के बाद ही महिलाओं को माता के दर्शन की अनुमति दी जाती है.

9वीं शताब्दी में यहां तंत्र यान का फैलाव

मंदिर में देवी माता की दो मुर्तियों के आलावे शिव पार्वती और भगवान बुद्ध की कई मूर्तियां हैं. काले पत्थर की सभी प्रतिमाएं बौध, शुंग और पाल कालीन है. जानकारों की मानें तो ९ वीं शताब्दी में ब्रज्य यान, तंत्र यान,और सहज यान का बहुत तेजी से फैलाव हुआ था. उस समय यह स्थल विश्व का सबसे बड़ा केंद्र रहा था.

सिद्ध पीठ में से एक है आशा देवी का मंदिर

बौध धर्मालंबियों के सिद्धि के लिए इसी स्थल का उपयोग करते थे. माता के ८४ सिद्धपीठ में से एक सिद्धपीठ इसे भी माना जाता रहा है. ज्ञातक कथाओं में सिद्धि के लिए महिलाओं को बाधक माना गया और सिद्धिपीठ होने की बात उल्लेखनीय है.

महिलाओं को माना जाता है बाधक

चली आ रही परंपरा के अनुसार नवरात्र के मौके पर इस मंदिर में तांत्रिक पूजा होती है और तांत्रिक पूजा में महिलाओं को बाधक माना जाता है. जिसके कारण माता के मंदिर में महिलाओं का प्रवेश बंद कर दिया जाता है और लोग इस बात का विरोध भी नहीं करते हैं. यहां के लोग इस परम्परा से अवगत हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading