बेल मिलने पर बोले लालू: कहा- ‘कोर्ट पर पूरा भरोसा’, तो तेजस्वी ने कहा- ‘लड़ेंगे और जीतेंगे

पटना:जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव सहित सभी आरोपियों को एक-एक लाख रुपये मुचलके पर जमानत दे दी है. इस मामले की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी. इसको लेकर अब बिहार में सियासत भी खूब हो रही है. वहीं तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला किया है. वहीं आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.

Land for Job scam case

तेजस्वी ने फिर एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. जनता समझ चुकी है कि भाजपा किस तरह से राजनीतिक बदले की भावना से एजेंसियों का दुरुपयोग कर केस और मुकदमे दर्ज कराती है. हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.

केंद्र सरकार पर RJD हमलावर

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है कि सत्य की जीत होती है और लैंड फॉर जॉब मामले में भी आज जिस तरह से जमानत मिली है, आप समझ लीजिए कि कोर्ट ने हमारे नेता के साथ न्याय करने का काम किया है. लैंड फॉर जॉब मामला मनगढ़ंत है और एजेंसी का दुरुपयोग कर केंद्र में बैठी हुई सरकार लालू परिवार को परेशान कर रही है.

‘एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार’

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग केंद्र में बैठी हुई सरकार कर रही है और अभी भी कह रहे हैं कि लैंड फॉर जॉब मामला में कहीं कुछ नहीं है. बावजूद बार-बार लालू परिवार को परेशान क्यों किया जा रहा है? देश और राज्य की जनता जानती है कि केंद्रीय एजेंसी का किस तरह से दुरुपयोग केंद्र में बैठी हुई सरकार कर रही है, लेकिन जो सत्य है वह कभी भी पराजित नहीं होता है. लालू परिवार को परेशान करने की जो साजिश हो रही है वह सफल नहीं होगा.

JDU का तेजस्वी पर पलटवार

वहीं जमानत मिलने के बाद तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने निशाना साधा है. अरविंद निषाद ने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाला के मामले में केस चलाने की अनुमति दी गई थी, उस समय केंद्र में जनता दल की सरकार थी और एचडी देवगौड़ा और फिर इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री थे.

सभी 9 आरोपी को बेल

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन मामले में आज लालू यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सभी नौ आरोपियों को जमानत दे दी है. 1-1 लाख रुपये बॉन्ड भरने का भी अदालत ने आदेश दिया है.

अगली तारीख 25 अक्टूबर

लालू प्रसाद, तेज प्रताप यादव ,तेजस्वी यादव, मीसा भारती कोर्ट पहुंचे थे. कोर्ट ने सबों को जमानत देते हुए इस केस की अगली तारीख 25 अक्टूबर तय की है. इसके साथ ही आरजेडी जश्न का माहौल है.

7 अक्टूबर को पेशी का था आदेश

दिल्ली की ईडी स्पेशल राउज एवेन्यू कोर्ट ने 8 लोगों को पेश होने का समन भेजा था. जिन आरोपियों को समन भेजा गया था उनमें लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के अलावा अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था.

क्या है जमीन के बदले नौकरी का मामला

जमीन के बदले नौकरी का यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू देश के रेल मंत्री थे. लालू प्रसाद पर आरोप लगा कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और रेलवे में ग्रुप डी में कई लोगों को जमीन के बदले नौकरी दी. पिछले महीने कोर्ट ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी.

इस मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया है. इस केस से जुड़े हुए मामले में तीन की मौत हो चुकी है. इस मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती की कोर्ट में कई बार पेशी हो चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading