पानीपत की समालखा सीट पर भी बीजेपी ने रचा इतिहास
पानीपत की समालखा विधानसभा में बीजेपी कभी अपना विधानयक नहीं बना पाई थी. लेकिन इस बार बीजेपी के मनमोहन भड़ाना ने इतिहास बदल दिया और यहां से जीत दर्ज कर ली है. इस सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत मानी जा रही है. क्योंकि अभी तक यहां बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी.
चरखी दादरी में पहली बार खिला कमल
चरखी दादरी: दादरी विधानसभा सीट पर पहली बार कमल खिला है. यहां से भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान को 1712 वोटों हराया. इसके अलावा बाढ़डा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी उमेद पातुवास ने जीत दर्ज की. चरखी दादरी विधानसभा की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है.

जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है- मनोहर लाल
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है. जनता ने यह संदेश दिया है कि पीएम मोदी की नीतियों का राज्य के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. हरियाणा में यह रिकॉर्ड है कि कोई पार्टी तीसरी बार सत्ता में आई है…

हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई- नायब सैनी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं लाडवा की जनता और हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है.” हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं प्रमाण पत्र लेने जाऊंगा और फिर ज्योतिसर मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा करूंगा। हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों ने इस सरकार को चुना है और हम पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।

कैथल से जीते आदित्य सुरजेवाला
कांग्रेस नेता आदित्य सुरजेवाला ने विधानसभा क्षेत्र से विजेता घोषित होने के बाद कैथल में रोड शो किया. उन्होंने कहा, “यह युवाओं की शक्ति की जीत है। यह कैथल की जीत है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस जीत को संभव बनाया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।

