पटना : शिक्षा विभाग स्थानांतरण नियमावली जारी होने के बाद उसपर काम शुरू कर दिया है. शिक्षा मंत्री ने आज एक बार फिर से कहा कि दिसंबर में सभी शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी. शिक्षकों के तबादले को लेकर शिक्षक संघ की शंका पर कि ‘पैसे का लेनदेन होगा’, इसपर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा इसके बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है.
‘पुलिस में अभी भी जिले में नियुक्ति नहीं, शिक्षकों को मिलेगा लाभ’
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि पुलिस में 30% महिलाएं हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति जिले में नहीं होती है. हालांकि शिक्षा विभाग में हम लोगों ने शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बिहार में 1.87 लाख साक्षमता पास शिक्षकों की दिसंबर तक नियुक्ति की जानी है. फिलहाल इन्हें ही अभी ट्रांसफर पोस्टिंग नीति का लाभ मिलेगा.

‘क्वालिटी एजुकेशन पर ध्यान दें’
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों से अपील भी की कि सयंम रखें और क्वालिटी एजुकेशन पर ध्यान दें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहल की है बिहार में 2005 में स्कूल में बच्चों का 12% ड्रॉप आउट था जो अब घटकर 1% रह गया है.




