‘टोंटी चोर, चारा चोर’, पटना में तेजस्वी यादव के खिलाफ लगें पोस्टर.. राजद ने बताया शर्मनाक

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बंगले का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. कानूनी कार्रवाई की धमकी के बावजूद विरोधियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. अब नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का पोस्टर लगाया है, जिसमें उनको ‘टोंटी चोर’ और ‘चारा चोर’ बताया गया है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच वार-पलटवार तेज हो गए हैं.

पोस्टर के बहाने लालू-तेजस्वी पर निशाना

पटना के वीर चंद पटेल पद पर कई जगहों पर तेजस्वी यादव और लालू यादव की तस्वीर लगी हुई पोस्टर लगाया गया है. जिसमें लालू यादव को ‘चारा चोर’ और तेजस्वी यादव को ‘टोंटी चोर’ बताया गया है. पूर्व उप-मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 देश रत्न मार्ग खाली करने के दौरान बीजेपी के नेताओं ने यह आरोप लगाया था कि तेजस्वी सरकारी आवास खाली करने के समय यहां से बहुत सारे सामान साथ लेकर चले गए थे.

‘टोंटी चोर चारा चोर’- बीजेपी

इस पोस्टर के बहाने बीजेपी ने एक बार फिर से लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. बीजेपी के मीडिया सह प्रभारी और प्रवक्ता मो. दानिश ने तेजस्वी यादव पर निशाना चाहते हुए कहा कि पटना की सड़कों पर लोगों द्वारा लगाए गए पोस्टर सही मायने में लालू परिवार के चरित्र को दर्शा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरीके से लालू ने चारा चुराया, उसी प्रकार से तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली करते हुए वहां से सरकारी सामान चुरा लिए.

आरजेडी का बीजेपी पर पलटवार

वहीं, आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष के ऊपर ओछी राजनीति कर रही है. बीजेपी राजनीतिक मर्यादा को तोड़ने का काम कर रही है. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने स्पष्ट कर दिया है कि भवन निर्माण विभाग के पास इस तरीके का कोई मामला सामने नहीं आया है.

तेजस्वी ने दी कोर्ट जाने की धमकी

बीजेपी के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कोर्ट जाने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि सरकारी आवास खाली करने के समय उनके पास पूरा वीडियो फुटेज उपलब्ध है. जल्द ही वह अदालत जाएंगे और सभी लोगों को पार्टी बनाएंगे, किसी को नहीं छोड़ेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading